ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

गैस कटर से एटीएम काटकर बदमाश ले गये 24.59 लाख रुपये, अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

ROHTAS: रोहतास के अकबरपुर में बेखौफ अपराधियों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 24 लाख 59 हजार रुपये गायब कर दिए। कैश लेकर फरार हुए बदमाशों की गिरफ्तारी अब तक नहीं ह

गैस कटर से एटीएम काटकर बदमाश ले गये 24.59 लाख रुपये, अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के अकबरपुर में बेखौफ अपराधियों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 24 लाख 59 हजार रुपये गायब कर दिए। कैश लेकर फरार हुए बदमाशों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है।


बदमाशों की सारी करतूत एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार शातिर चोर एटीएम में घुसता है और स्प्रे छिड़कता है। गैस कटर से मशीन को काटता है और उसमें रखे सारे कैश लेकर नौ दो ग्यारह हो जाता है। 


सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान मशीन में लगे सेंसर अलर्ट सायरन की सूचना एसबीआई के मुंबई स्थित संबंधित कार्यालय में पहुंच गई। जिसके बाद बताया जाता है कि संबंधित अधिकारी इस दौरान रोहतास पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 


तब तक सभी शातिर चोर अपना काम करके निकल चुके थे। एसबीआई के मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएम में 24 लाख 59 हज़ार रुपए थे। उन्होंने बताया कि समय रहते यदि स्थानीय पुलिस प्रशासन सजग रहती तब शायद चोरों को पकड़ा जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता