ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

गिरफ्त में शराबी टीचर: सुबह सवेरे शराब पीकर स्कूल पहुंच गए मास्टर साहब, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा

SASARAM: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग शराब पीने के आरोप में पकड़े भी जा रहे हैं बावजूद

गिरफ्त में शराबी टीचर: सुबह सवेरे शराब पीकर स्कूल पहुंच गए मास्टर साहब, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा नशा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग शराब पीने के आरोप में पकड़े भी जा रहे हैं बावजूद इसके लोग कानून का माखौल उड़ाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत शिक्षक सुबह सवेरे स्कूल पहुंच गया। घटना शिवसागर इलाके के सिकरौर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चकिया की है।


दरअसल, हर रोज की तरह शनिवार को स्कूल के शिक्षक और बच्चे समय से स्कूल पहुंच गए थे। इसी बीच स्कूल के एक शिक्षक ज्ञान जी नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए।शिक्षक के नशे में होने की बात पूरे गांव में फैल गई। इसी बीच किसी शख्स ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जैसे ही शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची मास्टर साहब का सारा नशा उतार गया।


पुलिस ने शराब पीने के आरोप में शिक्षक को धर दबोचा और उसे अपने साथ थाने ले गई। शिवसागर थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शिक्षक शराब पीकर स्कूल में पहुंचे हैं और स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर शराबी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता