ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

रोहतास में बंधन बैंक से 2 लाख की लूट, वैशाली में ग्रामीण बैंक से 5.50 लाख की लूट

DESK: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली और रोहतास का है। जहां बैंक में लूट की घटना को बेखौफ हथि

रोहतास में बंधन बैंक से 2 लाख की लूट, वैशाली में ग्रामीण बैंक से 5.50 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली और रोहतास का है। जहां बैंक में लूट की घटना को बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया है। 


सबसे पहले बात हम वैशाली के सोनपुर की करते हैं जहां हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीण बैंक में घुसकर साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। गोविंदचक घेघटा स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अंजनी कुमार ने बैंक कर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली।


दूसरी घटना रोहतास के नोखा स्थित बंधक बैंक का है जहां चार की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बैंक में घुसकर दो लाख कैश के अलावे लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान बदमाशों ने लूट लिया और मौके से फरार हो गये। इस दौरान बैंक में मौजूद तीन कर्मियों को अपराधियों ने कमरे में बंधक बना लिया। साथ ही बैंक में मौजूद दो ग्राहकों के साथ भी बदसलूकी की। 


ग्राहकों के बैग,पैसे और मोबाइल भी छीन लिए। बताया जाता है कि बैंक परिसर में अपराधी आधे घंटे से अधिक समय तक लूटपाट करते रहे थे लेकिन किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। सबसे बड़ी बात यह रही कि बंधन बैंक मेन रोड पर है इस दौरान बैंक में लूटपाट होती रही और अपराधी आराम से लूट की वारदात को अंजाम देकर चलते बने। अपराधियों के भागने के बाद पुलिस पहुंची जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें