ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस उम्मीदवार के घर पुलिस की रेड, जानिए.. क्या है पूरा मामला?

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के घर पुलिस ने छापेमारी की है. कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप है कि पुलिस ने घर के विभिन्न कमरों में बिना सूचना प्रवेश किया.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Crime News: खबर बिहार के रोहतास जिले से है, जहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच करगहर के कांग्रेस विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी संतोष मिश्रा के घर पर पुलिस ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कल सासाराम में हुई आपसी रंजिश के दौरान फायरिंग के मामले में की गई।


पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पटवाडीह गांव में छापेमारी की और इसी दौरान विधायक संतोष मिश्रा के आवास में भी प्रवेश किया। विधायक की पत्नी का कहना है कि पुलिस उनके बेडरूम तक पहुंच गई और बिना बताए घर के विभिन्न कमरों में घुस गई।


इस दौरान विधायक संतोष मिश्रा भी अपने आवास पर मौजूद थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आधी रात के समय भारी संख्या में पुलिस बल उनके आवास पर पहुंचा और छापेमारी शुरू की। बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच पुलिस के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता