ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी से 10 लाख रंगदारी मांगने वाला मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, 4 लोगों की हत्या का आरोपी है बहादूर सिंह

JAMUI: जमुई के सदर थाना क्षेत्र के काकन गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी से लेवी मांगने वाले हार्डकोर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान जम

रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी से 10 लाख रंगदारी मांगने वाला मोस्ट वांटेड गिरफ्तार, 4 लोगों की हत्या का आरोपी है बहादूर सिंह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के सदर थाना क्षेत्र के काकन गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी से लेवी मांगने वाले हार्डकोर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान जमुई सदर थाना के मोस्ट वांटेड अपराधी शुभम कुमार उर्फ बहादुर सिंह के रूप में हुई है। जो सदर थाना क्षेत्र के काकन गांव का रहने वाला है। 


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बीते 18 जून को सदर थाना क्षेत्र के काकन गांव में सड़क निर्माण में लगे कंपनी से 10 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी नहीं देने पर मुंशी और कर्मी के साथ मारपीट की गयी थी। इस संबंध में सुदीप कुमार ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 


मामले के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देश में सदर एसडीपीओ डॉ.राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम को यह सूचना मिली कि अपराधी शुभम कुमार उर्फ बहादुर सिंह अपने घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त किया गये मोबाइल एवं सिम कार्ड को बरामद किया गया। 


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार शुभम कुमार पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। शुभम का अपराधिक इतिहास रहा है। शुभम कुमार ने काकन गांव में हुए 4 हत्या की घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी पुलिस के समक्ष स्वीकार की है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावे सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता