ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

अभी-अभी : आरा में बड़हरा विधायक सरोज यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची परिजनों की जान

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां बेखौफ अपराधियों ने बड़हरा विधायक सरोज यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. हालांकि इस वारदात में किसी के भी हताहत की कोई खबर नहीं ह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां बेखौफ अपराधियों ने बड़हरा विधायक सरोज यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. हालांकि इस वारदात में किसी के भी हताहत की कोई खबर नहीं है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. https://www.youtube.com/watch?v=cxvhYmhCsEg वारदात जिले के बड़हरा थाना इलाके की है. जहां केशवपुर गांव में राजद विधायक सरोज यादव के घर अपराधियों ने फायरिंग की है. इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. फर्स्ट बिहार झारखंड से फोन पर हुई बातचीत के दौरान राजद विधायक ने बताया कि उनके बड़े भाई मनोज यादव का विवाद किसी जनार्दन यादव नाम के व्यक्ति के साथ चल रहा है. विधायक ने बताया कि सड़क निर्माण का ठिका उनके भाई मनोज यादव और जनार्दन यादव को दिया गया था. जिसमें 3 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि फंसी हुई है. इसी मामले को लेकर जनार्दन यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसी एफआईआर को वापस लेने के लिए जनार्दन यादव दबाव बना रहा है. विधायक और उनके परिजनों का आरोप है कि देर शाम जनार्दन यादव की ओर से ही घर पर फायरिंग की गई है. इस वारदात को लेकर भोजपुर पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, स्पॉट पर छानबीन करने पहुंचे बड़हरा थानाध्यक्ष ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि विधायक के घर के पास पेट्रोल पंप के पास गोलीबारी हुई है. विधायक के परिजनों ने जनार्दन यादव के ऊपर आरोप लगाया है. सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता