ब्रेकिंग
Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन

रिया-आसिफ मर्डर केस : पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी दबोचा, खगड़िया से हुई तीन की गिरफ्तारी

MUNGER : आरजेडी एमएलए विजय कुमार विजय की भतीजी रिया उर्फ ट्विंकल और उसके प्रेमी आसिफ की हत्या करने वाले तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इन तीनों की गिरफ्तारी खगड़िय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : आरजेडी एमएलए विजय कुमार विजय की भतीजी रिया उर्फ ट्विंकल और उसके प्रेमी आसिफ की हत्या करने वाले तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इन तीनों की गिरफ्तारी खगड़िया जिला के सलेमपुर दियारा इलाके से हुई है। 

शुक्रवार की रात रिया और उसके प्रेमी आसिफ की हत्या सदर ब्लाक के पीछे जंगल झाड़ वाले इलाके में कर दी गई थी। आसिफ के दोस्त दानिश ने शुरुआत में इसे सुसाइड का मामला बताया था लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद दानिश ने यह स्वीकार कर लिया कि उसने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने दानिश के अलावे जिन अन्य 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनका नाम आरिफ, एजाज और शाहबाज है। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी आसिफ के दोस्त हैं लोगों ने शुक्रवार को आसिफ और उसकी गर्लफ्रेंड रिया को मौका ए वारदात पर बुलाया था। शराब के नशे में धुत होकर इन लोगों ने रिया के साथ रेप का प्रयास किया और असफल रहने पर आसिफ के साथ-साथ रिया को भी गोली मार दी।