ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

रेप मामले में फंसे सांसद प्रिंस राज को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

DELHI : एक युवती के साथ कई दफे रेप करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फंसे लोजपा सांसद प्रिंस राज को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्

रेप मामले में फंसे सांसद प्रिंस राज को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत
First Bihar
3 मिनट

DELHI : एक युवती के साथ कई दफे रेप करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फंसे लोजपा सांसद प्रिंस राज को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रिंस राज ने दिल्ली की कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी जिसपर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.


दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट का मामला
दरअसल सांसद प्रिंस राज ने अपने खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानतकी याचिका दायर की थी. इस पर दोनों तरफ से बहस भी हो गयी थी लेकिन आज मामले पर फैसला सुनाते हुए जज ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है. 


हम आपको बता दें कि प्रिंस राज की अग्रिम जमानत याचिका पर कई दिन पहले ही दिल्ली की कोर्ट में सुनवाई हुई थी. तब जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. प्रिंस राज की याचिका पर बहस के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें अग्रिम जमानत देने का जमकर विरोध किया था. पुलिस के वकील ने कहा था कि सांसद प्रिंस राज पर गंभीर आरोप है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है. पुलिस की ओर से कहा गया था कि पीड़ित युवती ने कहा है कि प्रिंस राज के पास उसका अश्लील वीडियो है. प्रिंस राज से वह वीडियो हासिल करना बेहद जरूरी है.


उधर प्रिंस राज के वकील का कहना था कि ये मामला रेप का नहीं है. शिकायत करने वाली लड़की ने प्रिंस राज को फंसा कर पैसे उगाही करने की कोशिश की थी. ये हनी ट्रैप का मामला है. उनके वकीलों ने कहा कि प्रिंस राज ने पहले ही 9 फरवरी को उस युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रखा है. उसमें आऱोप लगाया गया है कि उन्हें युवती ने हनी ट्रैप में फंसाया और फिर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक करोड़ रूपये की उगाही करने की कोशिश शुरू की. 


वैसे अपने एफआईआर में ही प्रिंस राज ने माना था कि उन्होंने उस युवती के साथ सेक्स किया था. उधर युवती ने पुलिस पर अपना केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दी थी. कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रिंस राज के खिलाफ केस दर्ज किया था.