ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

रणवीर सेना पहुंचा डॉन पप्पू देव के पैतृक गांव, कहा.. कलम से कुल्हाड़ी तक होगी लड़ाई

PURNIA : बीते दिनों हुए डॉन पप्पू देव का मौत मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। बुधवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान संगठन और भारतीय रणवीर पार्टी का एक शिष्टमंडल पप्पू देव के घर बिहरा

रणवीर सेना पहुंचा डॉन पप्पू देव के पैतृक गांव, कहा.. कलम से कुल्हाड़ी तक होगी लड़ाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIA : बीते दिनों हुए डॉन पप्पू देव का मौत मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। बुधवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान संगठन और भारतीय रणवीर पार्टी का एक शिष्टमंडल पप्पू देव के घर बिहरा पहुंचा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि पप्पू देव की हत्या का निष्पक्ष जांच करवाने एवं उनके परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कानूनी लड़ाई के लिए हम सब तैयार हैं और जल्द ही पप्पू देव के हत्यारों को हम पटना हाईकोर्ट में तो घसीटेंगे ही साथ में संगठन गांव को भी मजबूती देगा।

संगठन के प्रवक्ता अमृतान्शु वत्स ने कहा कि समाज की लड़ाई अब कलम से लेकर कुल्हाड़ी तक लड़ी जाएगी और इसके लिए हर आहुति देने के लिए समाज को तैयार रहना होगा। बुधवार को पप्पू देव के घर बिहरा पहुंचा अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान संगठन और भारतीय रणवीर पार्टी का शिष्टमंडल दिवंगत डॉन के मां से मिला और उनके परिवार को न्याय दिलवाने के लिए कानूनी की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया।


गौरतलब है कि सहरसा में कोसी का डॉन कहे जाने वाले पप्पू देव की बीते दिनों पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. पुलिस का कहना था कि शनिवार की रात पप्पू देव और उसके गुर्गों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुआ था। इसमें जमकर गोलीबारी हुई थी। मुठभेड़ के बाद ही पुलिस ने पप्पू देव को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अचानक सीने में दर्द की शिकायत मिली। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

टैग्स