ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारी

ED Raid: रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली। मामले की जांच NIA भी कर रही है।

ED Raid
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ED Raid: रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली।



यह कार्रवाई जून में रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित संघ कार्यालय पर हुए हमले से जुड़े मामले में की गई है। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी कर रही है। ईडी ने इस प्रकरण में नई प्राथमिकी दर्ज कर अपनी जांच शुरू की थी।



जांच के दौरान एजेंसी को मामले से जुड़े कुछ लोगों और ठिकानों के बारे में दूसरे राज्यों में भी जानकारी मिलने की बात सामने आई है। इसी कड़ी में दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले 10 सितंबर को NIA ने पटना में कई ठिकानों पर तलाशी ली थी। इसके बाद जांच में बिहार से जुड़े संभावित कनेक्शन की पड़ताल भी तेज हुई।



रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर में स्थित RSS कार्यालय पर 17 जून की रात करीब 12:30 बजे हमला किए जाने का आरोप है। आरोप के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने कार्यालय परिसर में पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी थीं। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



RSS की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। स्थानीय पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की। बाद में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई। NIA की कार्रवाई के बाद अब ED भी मामले में सक्रिय है। गुरुवार को हुई तलाशी के दौरान संदिग्ध लेन-देन, धन के स्रोत और हमले से जुड़े संभावित आर्थिक संबंधों की जांच किए जाने की बात सामने आई है।



एजेंसी की टीमों ने चार राज्यों में एक साथ कार्रवाई कर मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य सामग्री की पड़ताल की। हालांकि, फिलहाल ED की ओर से तलाशी और कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता