ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

Crime News: तलाकशुदा पत्नी के हाथ-पैर बांधे, फिर डाल दिया तेजाब; कमरे को बाहर से बंदकर हुआ फरार

राजस्थान में एक अधेड़ ने अपनी तलाकशुदा पत्नी पर तेजाब से हमला किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

acid attack
acid attack
© Google
User1
2 मिनट

Crime News: राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सनकी युवक ने घर में सो रही तलाक ले चुकी पत्नी के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और फिर उस पर तेजाब डाल दिया. इसके बाद कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने मीडिया को बताया कि एक व्यक्ति को अपनी तलाक ले चुकी पत्नी को कथित तौर पर अपने घर में बंधक बनाने और उस पर तेजाब से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला 50 प्रतिशत झुलस गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील दीक्षित के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार सुबह हुई जब सुनील दीक्षित ने सो रही अपनी पूर्व पत्नी ममता गौड़ के हाथ और पैर रस्सी से बांध दिए. उसने उस पर तेजाब से हमला किया, जिससे वह 50 प्रतिशत झुलस गई. इसके बाद उसने घर को बाहर से बंद कर दिया और भाग गया. हमले के बाद महिला खुद को बंधन से मुक्त करने में कामयाब रही और उसने अपने भाई को बुलाया. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे अस्पताल ले गए. उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 124 (1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 127 (2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 79 (अपमान) और 109 (1) (हत्या का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की है. डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सुनील दीक्षित को रविवार रात चित्तौड़गढ़ जिले से गिरफ्तार किया. आरोपी बेरोजगार है और कथित तौर पर डिप्रेशन में है. पूछताछ के बाद हमले के कारणों का खुलासा होगा.

टैग्स