ब्रेकिंग
Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत

पूर्व मंत्री रमई राम बाल-बाल बचे, कोरोना राहत शिविर से उनके निकलते ही हुई फायरिंग

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। आरजेडी नेता के राहत शिविर में फायरिंग हुई है। फायरिंग होने से कुछ भी पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता रमई राम शिविर से लौटे थे।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। आरजेडी नेता के राहत शिविर में फायरिंग हुई है। फायरिंग होने से कुछ भी पहले आरजेडी के वरिष्ठ नेता रमई राम शिविर से लौटे थे। आरजेडी नेता ने किसी तरह बगल के मकान में छिपकर अपनी जान बचायी।


अहियापुर थाना के बाड़ा जगन्नाथ में आरजेडी नेता अर्जुन राय के राहत शिविर लालू-राबड़ी किचेन में सोमवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की। फायरिंग से कुछ ही देर पहले पूर्व मंत्री रमई राम राहत शिविर से सामग्री बांट कर निकल चुके थे। फायरिंग के बाद शिविर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। अर्जुन राय बगल के एक मकान में छिप गए। मौके पर पिस्टल के तीन खोखे मिले। बाइक सवार दोनों नकाबपोश युवक तेजी से शहर की ओर फरार हो गए। वारदात के बाद पूर्व मंत्री रमई राम पर फायरिंग की अफवाह फैल गई।


अर्जुन राय ने एफआईआर में छींट भगवतीपुर के अरुण राय और अरविंद कुमार को नामजद और अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया है। बताया कि अपराधियों ने 50 हजार रंगदारी मांगी और हत्या की धमकी देकर राहत शिविर बंद करने को कहा। विरोध पर फायरिंग कर दी। उन्होंने इस षड्यंत्र में भू-माफियाओं और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर संलिप्तता की आशंका जाहिर की। एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि पूर्व मंत्री रमई राम से बात की गई। उन्होंने फायरिंग करने वाले को नहीं देखने की बात कही।

टैग्स