ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेBihar weather: बिहार में मानसून का इंतजार जारी, 14 जिलों में लू का अलर्ट; सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनीBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरें

पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

ARRAH: खबर भोजपुर जिले की है, इस दिनों अपराधियों का आतंक लगातार जारी है। अपराधी दिनदहाड़े लूटपाट और हत्या जैसे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के धुस

पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Desk
3 मिनट

ARRAH: खबर भोजपुर जिले की है, इस दिनों अपराधियों का आतंक लगातार जारी है। अपराधी दिनदहाड़े लूटपाट और हत्या जैसे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बड़हरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव की जहां बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक को गोली मार दी है। जख्मी युवक को तीन गोली पीठ में पीछे से लगी है और एक गोली बाएं साइड सीने में लगी है। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। आनन- फानन में उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा पीएचसी से आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। 


घायल युवक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव निवासी साधु यादव का 29 वर्षीय बेटा संतोष कुमार के रूप में की गई है। वह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पीड़ित युवक के पिता साधु यादव ने बताया कि उनके पटीदार के ही दो लड़के बराबर गांव में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं, इसकी को लेकर पीड़ित संतोष कुमार विरोध करता है। उसी बात को लेकर उनके बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। 


वहीं, मंगलवार की रात उनका बीटा समेत सभी लोग घर के दरवाजे पर बैठा था, इसी दौरान हथियारबंद बदमाश वहां आए और गोली चलाने लगे। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा पीएचसी से आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहां उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पिता ने रितेश यादव और अर्जुन राय नाम के युवक पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 


इस घटना की सूचना मिलते ही आरा एएसपी हिमांशु और बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी हिमांशु ने बताया कि पूर्व विवाद को लेकर अपराधियों ने गोली मारी है। परिजनों के बयान पर कुछ अपराधियों की पहचान की गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

टैग्स