ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंप

पूर्व जिला परिषद सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता देवी के बेटे इंद्रजीत उर्फ अंशु को निशाना बना लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटन

पूर्व जिला परिषद सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने पूर्व जिला परिषद सदस्य अनीता देवी के बेटे इंद्रजीत उर्फ अंशु को निशाना बना लिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अंशु अपनी बर्तन की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान हथियारों से लैस होकर कुछ बदमाश आए और उसे गोली मार दी। 


घटना नालंदा जिले के पावापुरी थाना इलाके के बकरा गांव की है। गोली की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप के साथ अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बड़ी आसानी से भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो चुकी थी। इधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।


इस घटना के बाद से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधी कितने बेलगाम हो चुके हैं। राज्य में लगातार ऐसी कई घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी फरार हो रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ हर बार खाली रह जाते हैं। अब देखना यह होगा कि इस घटना को लेकर पुलिस क्या कार्रवाई करती है। 




टैग्स