ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

पूर्णिया : विधवा महिला की रेप के बाद हत्या, बाजार से लौटने के दौरान बदमाशों ने बनाया शिकार

PURNEA : बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां रेप के बाद एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते बुधवार को महिला गांव की अन्य महिलाओं के साथ बाजार गई थी। शाम को

पूर्णिया : विधवा महिला की रेप के बाद हत्या, बाजार से लौटने के दौरान बदमाशों ने बनाया शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां रेप के बाद एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते बुधवार को महिला गांव की अन्य महिलाओं के साथ बाजार गई थी। शाम को घर लौटने के दौरान कुछ नशेड़ियों ने उसे घेर लिया और रेप के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। गुरुवार की सुबह महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगा करियात पंचायत की है। घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है।


बताया जा रहा है कि मृतक महिला विधवा थी और भोगा करियात पंचायत के एक गांव में रहती थी। बीते बुधवार को गांव की कुछ महिलाओं के साथ वह बाजार से जरूरी सामान की खरीददारी करने भटगामा हाट गयी थी। शाम को लौटने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर कुछ शराबियों ने उसे रोका। महिला के साथ बाजार गई अन्य महिलाएं तो जान बचाकर भाग निकलीं लेकिन बदमाशों ने कारी देवी को पकड़ लिया और रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी।


ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पूरे मामले पर थानेदार ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।