ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मशीन में दबकर इथेनॉल फैक्ट्री के मजदूर की हुई मौत, परिजनों को नहीं दी गयी सूचना

PURNEA: बिहार का पहला इथेनॉल फैक्ट्री पूर्णिया में हैं। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तत्कालीन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बीते दिनों किया था। प्रदेश के इस पहले

मशीन में दबकर इथेनॉल फैक्ट्री के मजदूर की हुई मौत, परिजनों को नहीं दी गयी सूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार का पहला इथेनॉल फैक्ट्री पूर्णिया में हैं। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तत्कालीन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बीते दिनों किया था। प्रदेश के इस पहले इथेनॉल फैक्ट्री में एक मजदूर की मशीन में दबकर मौत हो गयी। मजदूर की मौत के बाद अधिकारियों की लापरवाही भी देखने को मिली। 


फैक्ट्री में काम करने के दौरान जिस मजदूर की मौत हुई उसके परिजनों को भी इस घटना सूचना नहीं दी गयी। जिसे लेकर अन्य मजदूरों में खासा आक्रोश देखने को मिला। साथी की मौत के बाद अन्य मजदूरों ने इसकी खबर परिजनों को दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान 21 वर्षीय रणजीत के रूप में हुई है जो बांका जिले का रहने वाला था। 


पूर्णिया इथेनॉल फैक्ट्री में मजदूर की मौत की बात को छिपाने की अधिकारियों ने भरपूर कोशिश की। आनन-फानन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बिना परिजनों को इस संबंध में सूचना दिए एम्बुलेंस को बांका के लिए रवाना कर दिया। जब परिजन बांका से पूर्णिया पहुंचे तो उन्हें दो घंटे तक शहर का चक्कर कटवाया गया। 


घटना और लाश की जानकारी परिजनों को देने वाला तक कोई नहीं था। परिजनों की नजर पूर्णिया के मरंगा स्थित पेट्रोल पंप के सामने से जा रही एम्बुलेंस पर गयी तो उन्होंने एम्बुलेंस को रुकवाया। जिसमें रंजीत की लाश रखी हुई थी जिसे उसके घर बांका ले जाना था। 


परिजनों का कहना था कि आखिर बिना सूचना के इतना सब कुछ कैसे हुआ । मौत का कारण भी नहीं बताया गया और न ही पोस्टमार्टम से पहले परिजनों को इस बात की जानकारी दी गयी। एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज से जैसा आदेश मिला वैसा कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता