ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

4 साल के प्यार को पाने के लिए लड़की पहुंच गई आशिक के घर, प्रेमिका को अपने घर पर रख रफू चक्कर हुआ प्रेमी

PURNEA: पूर्णिया के बायसी प्रखंड अंतर्गत पानीसदरा की एक लड़की अचानक बनगामा पंचायत के मजलिसपूर गांव आ पहुंच गयी। जिसे देख ग्रामीण भी हैरान रह गये। लड़की अपने ब्यॉय फ्रेंड चांद क

4 साल के प्यार को पाने के लिए लड़की पहुंच गई आशिक के घर, प्रेमिका को अपने घर पर रख रफू चक्कर हुआ प्रेमी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के बायसी प्रखंड अंतर्गत पानीसदरा की एक लड़की अचानक बनगामा पंचायत के मजलिसपूर गांव आ पहुंच गयी। जिसे देख ग्रामीण भी हैरान रह गये। लड़की अपने ब्यॉय फ्रेंड चांद के घर आई थी। लड़की का कहना है कि उन दोनों के बीच 4 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। लगातार दोनों के बीच फोन पर घंटों बातचीत होती थी। बात शादी तक पहुंच गयी। चांद ने भरोसा दिलाया कि वो उसी के साथ शादी करेगा लेकिन जब शादी के लड़की उसके घर पहुंची तब चांद उसे देखकर घर से भाग गया।


लड़की ने आरोप लगाया है कि बनगामा पंचायत के मजलिसपुर का चांद उसे शादी का झांसा देकर चार साल तक फोन पर बात किया करता था  और शादी का दिलासा देता रहा जब वक्त आया साथ निभाने का तो चांद उसे छोड़कर भाग गया। जब चांद को शादी के लिए बोला गया तो एक माह से उससे दूरी बनाने लगा।  


इधर लड़की अपने चार साल के प्यार को पाने के लिए एक बड़ा कदम उठाई और सीधे चांद के घर चली आई। लड़की किसी भी सूरत में अपने प्यार को पाना चाहती थी। वह प्यार को खोना नही चाहती थी  लेकिन चांद लड़की को अपने घर आते देख घर से रफू चक्कर हो गया। जबकि लड़की सप्ताहभर से चांद के इंतजार में उसके घर में ही बैठी है।


लड़की का आरोप है कि चांद के घर जाने के बाद उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने उसकी पिटाई कर दी। इस पूरे मामले में समाज लड़की के साथ खड़ा नजर आया। समाज के लोगों का कहना है कि यह शादी होनी चाहिए। उन्हें लगता है कि यह मामला आज इसके साथ हुआ है , कल किसी और के साथ भी हो सकता है। लड़के ने जो सपना लड़की को दिखाया है उसे पूरा करना चाहिए। 


पूरे मामले को लेकर चांद का बड़े भाई मोहम्मद इमरान ने अपने भाई चांद के साथ शादी कराने की बात स्वीकार किया। लेकिन अब लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि जब चांद का बड़ा भाई शादी करवाना चाहता है और लड़की को अपने घर में एक सप्ताह तक रखकर वो भाग क्यों गया। चांद अब भी घर से फरार है। इधर परिवार वाले भी मामले को लेकर खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता