ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर

शराब तस्करों ने 2 जवानों को रौंदा, एक सिपाही की स्पॉट डेथ, दूसरा हॉस्पिटल में भर्ती

PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है. जहां शराब तस्करों का दुस्साहस देखने को मिला है. ड्यूटी पर तैनात 2 जवानों को शराब तस्करों ने शराब लदी बोलेरो गाड़ी स

शराब तस्करों ने 2 जवानों को रौंदा, एक सिपाही की स्पॉट डेथ, दूसरा हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया जिले से सामने आ रही है. जहां शराब तस्करों का दुस्साहस देखने को मिला है. ड्यूटी पर तैनात 2 जवानों को शराब तस्करों ने शराब लदी बोलेरो गाड़ी से कुचल दिया है, जिससे एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पूर्णिया जिले के बायसी दालकोला चेक पोस्ट की है, जहां बंगाल-बिहार सीमा पर  शराब तशकरों ने चेकिंग में खड़े होम गार्ड के जवान को रौंद डाला है. एक होम गार्ड की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दूसरे का इलाज बायसी स्वास्थ केंद्र में चल रहा है.


इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बायसी दालकोला चेक पोस्ट पर दारू से लदा बोलेरो बीआर 07 पी 2784, दालकोला की ओर से रोंग साइड में पूर्णिया की ओर तेज़ रफ़्तार में भाग रही थी. इसी क्रम में दालकोला चेक पोस्ट के होमगार्ड जब रोकने का कोशिश की तो होमगार्ड को ही गाड़ी से रौंद दिया. जिसके कारण मौके पर होमगार्ड की मौत हो गई और एक होमगार्ड बुरी तरह से घायल हो गया. 


मृतक होम गार्ड फलका थाना के चंदवा भगहा गांव के गणेश पासवान  के रूप में हुई है. वहीं‌ घायल होम गार्ड का नाम बिद्यानंद कुमार है, जो राज घाट, बी कोटी के रहने वाले है. पुलिस ने दारु से लदा बेलोरो को जब्त कर बायसी थाना ले जाया गया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता