ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

पंजाब से पटना आ रही ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, 500 कार्टन शराब के साथ दो गिरफ्तार

PATNA: बिहार में शराबबंदी को लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है। यही कारण है कि कई इलाकों में छापेमारी और सघन जांच अभियान को पुलिस ने तेज कर दिया है। इसी क्रम में पटना के एनएच-30 से पुलिस

पंजाब से पटना आ रही ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, 500 कार्टन शराब के साथ दो गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी को लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है। यही कारण है कि कई इलाकों में छापेमारी और सघन जांच अभियान को पुलिस ने तेज कर दिया है। इसी क्रम में पटना के एनएच-30 से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद किया है। एक ट्रक से 500 कार्टन शराब पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है। 


पत्रकार नगर थाना पुलिस ने अपने जांच अभियान के दौरान एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक से शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया है। वही ट्रक के ड्राइवर और खलासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार ड्राइवर और खलासी पंजाब का रहने वाला है। वही ट्रक का रजिस्ट्रेशन भी पंजाब का ही है।


पत्रकार नगर थाना के इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहा से लाई जा रही थी और कहां भेजा जाना था। शराब के एक कार्टन में 24 बोतलें है। ट्रक से पुलिस ने 500 कार्टन शराब जब्त किया है। हैरानी की बात तो यह है कि पंजाब से बिहार आने के दौरान कही भी ट्रक की जांच की गयी। पटना एनएच-30 पर तैनात पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तब ट्रक को जब्त किया गया। फिलहाल पत्रकार नगर थाना पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार ड्राइवर और खलासी से पुलिस पूछताछ कर रही है।