ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

PURNEA: शिक्षक पर चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का आरोप, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

पूर्णिया में एक प्राइवेट स्कूल के मास्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी की गयी। पीड़िता के पिता ने आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, वही प्रिसिंपल पर कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

bihar
शिक्षक की शर्मनाक करतूत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के के नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत अंतर्गत माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल परोरा में कक्षा-4 में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ स्कूल के ही एक शिक्षक द्बारा अश्लील हरकत किया गया। पीड़िता के पिता ने के. नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत की है और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


बच्ची के साथ  छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले को लेकर केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 8 स्थित मुगल टोली गाँव निवासी सह केनगर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख के मोसेरा भाई मिर्जा सलीम बेग ने‌ केनगर थाना में आवेदन देकर स्कूल के ही एक शिक्षक भोकराहा गाँव निवासी तारीख आलम पिता मो० तमीम के विरुद्ध केनगर थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई है।


पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित पिता द्बारा आरोप लगाया गया है कि मेरी 13 वर्षीय एक नाबालिग पुत्री माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल परोरा में कक्षा 4 की छात्रा है। जो रोज माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल पढने जाती है। जिसे विद्यालय के ही एक शिक्षक तारीख आलम के द्वारा रोज अश्लीलता के साथ रोज छेड़खानी करता है। घटना की जानकारी मुझे तब मिली जब मेरी पुत्री रोती बिलखती हुई घर पहुंची। बच्ची ने इस अमानवीय घटना की जानकारी दी।


 उन्होंने माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल पर भी अभद्रता पूर्ण व्यवहार होने के बावजूद भी दोषी शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया की पीडित छात्रा के पिता द्बारा आवेदन‌ दिया गया है। जिसपर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर ली जाएगी। 


वहीं माउंट कार्मेल इंग्लिश. स्कूल परोरा के प्रधानाचार्य सुरज कुमार चौधरी ने बताया कि मामला जैसे ही हमलोगों के संज्ञान में आया वैसे ही शिक्षक मो० तारीख को हटाने का कार्य किया जा रहा है। परिजनों द्वारा जो आरोप स्कूल प्रशासन पर लगाया जा रहा है, वह गलत है। फिलहाल पीड़िता के परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। अभी तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता