ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

प्रेम विवाह के बाद प्रेमिका के साथ रहने से प्रेमी ने किया इंकार, चोरी छुपे की थी शादी

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां एक लड़की को प्यार में बुरी तरह धोखा मिला है। लड़की का आरोप है कि उसके साथ उसके प्रेमी ने धोखेबाजी किया है। प्रेमिका का कहना है कि शादी करने

प्रेम विवाह के बाद प्रेमिका के साथ रहने से प्रेमी ने किया इंकार, चोरी छुपे की थी शादी
Desk
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां एक लड़की को प्यार में बुरी तरह धोखा मिला है। लड़की का आरोप है कि उसके साथ उसके प्रेमी ने धोखेबाजी किया है। प्रेमिका का कहना है कि शादी करने के बाद अब प्रेमी उसके साथ रहना नहीं चाहता है। दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। मिलने -जुलने के दौरान  दोनों में प्यार हो गया। और प्रेमी ने शादी कर साथ रखने का वादा किया था। लेकिन अब प्रेमी उसके साथ नहीं रहना चाहता है। 


नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के कोरुत गांव निवासी रंजीत प्रसाद के बेटे सन्नी कुमार ने पटना जिले के सकसोहरा के गोपायचक निवासी संजय कुमार की बेटी श्वेता कुमारी के साथ बीते 26 मार्च को दोनों ने शादी की थी। लेकिन अब प्रेमी उसे रखने से इनकार कर रहा है। जब प्रेमिका श्वेता रविवार को अपनी ससुराल आई तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज है। 


बताया जाता है कि सन्नी के भाई की शादी उसके चचेरी बहन से हुई थी। इस कारण वह अक्सर यहां आता-जाता था। इसी दौरान दोनों में प्रेम-प्रसंग चलने लगा। शादी के बाद वह कुछ दिनों अपने घर ले जाने की बात कह मायके में छोड़ कर चला गया। जब प्रेमिका उसे ससुराल ले जाने की जिद करती तब प्रेमिका उसकी बातों को टाल देता। जिसके बाद रविवार को विवाहिता अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची, जहां पति और उसके परिवार ने उसे रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद विवाहिता ने महिला थाने में आवेदन दिया है। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद आगे मामले की करवाई की जाएगी।