ब्रेकिंग
तेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़ताल

पुलिस बैरक में थानाध्यक्ष के सामने शराब पीते दो पुलिसवाले का वीडियो वायरल, वीडियो मे रिकॉर्ड बातचीत खोल रही सूबे में शराबबंदी की पोल

SAMASTIPUR: सूबे के मुखिया नीतीश कुमार और पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे हर दिन दावा करते है कि सूबे में पूर्ण रुप से शराबबंदी का दावा करते है. लेकिन इस कानून क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR: सूबे के मुखिया नीतीश कुमार और पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे हर दिन दावा करते है कि सूबे में पूर्ण रुप से शराबबंदी का दावा करते है. लेकिन इस कानून को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेवारी जिन पुलिस वालों पर है वहीं इसका मखौल उड़ाते नजर आते हैं. 


ताजा मामला समस्तीपुर के हसनपुर जीआरपी बैरक की है. जहां थानाध्यक्ष बैजनाथ सिंह के सामने थाने में पोस्टेड पुलिसवालों का शराब पीते वीडियो वायरल हुआ है. 


वायरल वीडियो दुर्गा पूजा के मौके का बताया जा रहा है. किसी ने चुपके से यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है. वीडियो में दिखता है कि एक टेबल पर टीशर्ट और पायजामा पहने रेल सिपाही मनोज कुमार और सिपाही नागमणि खाना खाते हुए शराब भी पी रहा है. बैरक में ही हसनपुर के रेल थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह भी लेटे हुए और शराब की ही बात वहां हो रही है. इसी दरम्यान शराब के अवैध कारोबार और रेल पुलिस तक कमीशन पहुंचने की भी बात होती है. 


सबसे आश्चर्य की बात यह है कि थानाध्यक्ष के सामने सिपाही बिना कोई डर भय के आराम से बातचीत करते हुए शराब की बोतल निकालता है, पैक बनाता है और पीता है. वीडियो में पुलिस बैरक में कई अन्य लोग भी बैठे दिख रहे हैं लेकिन किसी ने भी सिपाही को शराब पीने से मना नहीं किया, जबकि शराब को लेकर सरकार के नियम पर तरह-तरह की चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता