ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

पुलिस को चकमा देकर 19 साल से फरार था महादेव गोप, चढ़ गया एसटीएफ के हत्थे

PATNA: 19 साल से फरार कुख्यात महादेव गोप को बिहार एसटीएफ ने पीरबहोर थाना क्षेत्र से दबोचा है। 2004 में महादेव गोप पीएमसीएच में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

पुलिस को चकमा देकर 19 साल से फरार था महादेव गोप, चढ़ गया एसटीएफ के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 19 साल से फरार कुख्यात महादेव गोप को बिहार एसटीएफ ने पीरबहोर थाना क्षेत्र से दबोचा है। 2004 में महादेव गोप पीएमसीएच में इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। लंबे अर्से से पुलिस को महादेव गोप  की तलाश थी। आखिरकार 19 साल बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


महादेव गोप नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी इलाके का रहने वाला है। 2004 में डकैती के मामले में महादेव गोप को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और जेल भेजा था। जेल जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी फिर उसे इलाज के लिए  पीएमसीएच में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर वह पीएमसीएच से फरार हो गया। 


जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी लेकिन महादेव गोप 19 साल तक पुलिस के हाथ ही नहीं आया। वह पटना में ही छिपा हुआ था लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 2004 से लगातार पुलिस को महादेव गोप की एसटीएफ को तलाश थी। पीरबहोर थाना इलाके से एसटीएफ ने महादेव गोप को गिरफ्तार कर लिया। 

टैग्स