ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

JAMUI CRIME: पुलिस की डर से भूसे की ढेर में जा छिपा अपराधी, मौके से दबोचा गया

JAMUI: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में अपराधी पुलिस से बचने के लिए क्या-क्या नायाब तरीके नहीं अपनाते, लेकिन जमुई जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया और

JAMUI CRIME: पुलिस की डर से भूसे की ढेर में जा छिपा अपराधी, मौके से दबोचा गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में अपराधी पुलिस से बचने के लिए क्या-क्या नायाब तरीके नहीं अपनाते, लेकिन जमुई जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया और हंसने पर मजबूर कर दिया। खैरा थाना क्षेत्र के मांगामड़हर गांव में पुलिस एक गिरफ्तारी वारंट के सिलसिले में पहुंची थी, जहां एक युवक ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जो शायद ही किसी के दिमाग में आए।


बैद्यनाथ यादव नाम के इस युवक के खिलाफ पहले से एक गैर-जमानती वारंट जारी था। जैसे ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके गांव पहुंची, यादव ने बचने का तरीका खोजते हुए भूसे के ढेर में अपने शरीर को छिपा लिया। हालांकि, उसने सांस लेने के लिए अपना चेहरा बाहर ही रखा, और यहीं पर उससे चूक हो गई। पुलिस की तेज निगाहों ने तुरंत उसे पहचान लिया और इस मजेदार कोशिश का पर्दाफाश हो गया।


पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो इस नजारे को देखकर खुद पुलिस अधिकारी भी हंसने लगे। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अधिकारी, यादव से उसका नाम और भूसे में छिपने का कारण पूछते हुए हंसी रोक नहीं पा रहे थे। आखिरकार युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।यह अनोखा मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस घटना पर हंस रहे हैं और कह रहे हैं कि अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी दिखाए, कानून से बचना आसान नहीं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता