ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

पुलिस के हत्थे चढ़े 15 शातिर बदमाश, एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट की कर रहे थे तैयारी

LATEHAR: झारखंड की लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एकसाथ 15 शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया है। सभी बदमाश पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में

पुलिस के हत्थे चढ़े 15 शातिर बदमाश, एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट की कर रहे थे तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: झारखंड की लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एकसाथ 15 शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया है। सभी बदमाश पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट की योजना बना रहे थे। घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने सभी को धर दबोचा। 


लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पिछले 6 महीने में लातेहार और पलामू में यह गिरोह कई कांडों को अंजाम दे चुका था। इन्हें पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। इसी बीच पुलिस को खबर मिली की लातेहार स्टेशन के पास हथियार के साथ कुछ बदमाश जमा हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और 10 बदमाशों को धर दबोचा।



पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि ये सभी पलामू एक्सप्रेस ट्रेन में लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे। इनकी निशानदेही पर पांच अपराधियों को भी पलामू से गिरफ्तार कर लिया। इस सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे थे। पिछले दिनों जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई लूटपाट की घटना को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। इनके पास से करीब डेढ़ किलो चांदी और 11 सोने के आभूषण बरामद किये गए हैं।