ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'

फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 लोग अरेस्ट; तीन लोगों को लगी थी गोली

NAWADA: शुक्रवार की रात वर्चस्व को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 27

फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 लोग अरेस्ट; तीन लोगों को लगी थी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: शुक्रवार की रात वर्चस्व को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को जब्त किया है और घटनास्थल से 13 खोखा भी बरामद किया है।


पकरीबरामा एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने बताया कि वारसलीगंज के बलवा पर गांव में शुक्रवार की रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई भिड़ंत हुई थी। जिसमे दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी की घटना में तीन लोगों को गोली लगी थी और पत्थरबाजी में वारसलीगंज थाने के दारोगा घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में कुल 82 अभियुक्तों को नामजद किया है जबकि 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


एसडीपीओ ने बताया कि दो गुटों के बीच हुए हमले में गोलीबारी की घटना हुई थी। मौके पर पुलिस ने कुल 13 खोखा बरामद किया है। साथ ही साथ एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है। पुलिस की कार्रवाई तेज होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी भी दोषी को छोड़ नहीं जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता