ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

पुलिस हुई नाकाम तो महिलाओं ने संभाली कमान, झाड़ू और चप्पलों से उतार दिया शराब के धंधेबाजों का भूत

DESK : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने से शराब माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन लगातार शराब माफिया पर कमान कसने में विफल नजर आ रही है। अब महिलाओं ने ही शरा

FirstBihar
Desk
2 मिनट

DESK : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने से शराब माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस-प्रशासन लगातार शराब माफिया पर कमान कसने में विफल नजर आ रही है। अब महिलाओं ने ही शराब माफिया को सबक सिखाने का जिम्मा उठा लिया है।

मुजफ्फरपुर के मनियारी गांव में शराब से परेशान महिलाओं ने अवैध शराब निर्माण के ठिकाने पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडे से लेकर  झाड़ू-चप्‍पल तक जो भी उन्हें मिला, उसी से शराब कारोबारियों की जमकर खबर ली। महिलाओं के गुस्‍से को देख शराब तस्‍करों ने दुम दबाकर भागने में ही भलाई समझी।

विरोध कर रही महिलाओं ने बताया कि बार-बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो फिर उन्होनें ऐसा कदम उठाया। गांव के अंदर सुनसान खेत में शराब की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। जिसका सेवन धडल्ले से गांव के पुरुष कर रहे थे। महिलाएं शराबी पति से परेशान थी।

महिलाओं के हंगामे के बीच फैक्ट्री संचालक और शराब के अन्य धंधेबाज किसी तरह भाग निकले। मौके पर पहुंची मनियारी पुलिस ने दो सौ लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब, दो ड्रम, गैस सिलेंडर, नशीली दवाएं और गुड़ समेत अन्य सामान जब्त किए। वहां एक झोपड़ी में छह फीट गड्ढा खोदकर छुपाई गई शराब को भी पुलिस ने जब्त किया।

टैग्स