ब्रेकिंग
Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News : छोटे सरकार के इलाके में गूंजा 'बड़े सरकार' का जयकारा, नीरज कुमार को पहनाया चांदी का मुकुट; अनंत सिंह को दिया जा रहा चुनौती ? ✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव

BPSC EXAM: बीपीएससी परीक्षा हंगामा मामले में पुलिस का एक्शन, प्रश्न पत्रों के बंडल के साथ एक आरोपी अरेस्ट

PATNA: 70वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा (bpsc 70th exam) के दौरान बीते 13 दिसंबर को पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर हुए हंगामा के मामले में पटना पुलिस(patna police) ने

BPSC EXAM: बीपीएससी परीक्षा हंगामा मामले में पुलिस का एक्शन, प्रश्न पत्रों के बंडल के साथ एक आरोपी अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: 70वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा (bpsc 70th exam) के दौरान बीते 13 दिसंबर को पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर हुए हंगामा के मामले में पटना पुलिस(patna police) ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को अरेस्ट(arrest) किया है। गिरफ्तार युवक के पास से परीक्षा हॉल से गायब प्रश्न पत्रों (question papers) का बंडल भी बरामद हुआ है।


दरअसल, 13 दिसंबर को कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में 70वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र लीक (bpsc paper leak) होने और प्रश्न पत्र देरी से मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने 50 से 60 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले को लेकर भारी हंगामा हुआ था। भारी बवाल के बाद आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था।


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनीष कुमार नामक युवक को को गिरफ्तार किया है। पटना सिटी के डीएसपी अतुलेश झा ने बताया कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा के दौरान हुए हंगामे के संबंध में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सुपौल जिले के जगतपुर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार पटना के पाटलिपुत्र में रहकर बीपीएससी की तैयारी करता था। उसके पास से परीक्षा हॉल से गायब हुए प्रश्न पत्रों का एक बंडल बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि मनीष कुमार और उसके साथी प्रश्नपत्र लीक करने की साजिश में शामिल था। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।