ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

पोखर में मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रेमिका के पिता और भाई पर लगाया हत्या का आरोप

NAWADA: खबर नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के चिल्हिया की है, जहां बीघा गांव के पोखर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रेम

पोखर में मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रेमिका के पिता और भाई पर लगाया हत्या का आरोप
Desk
3 मिनट

NAWADA: खबर नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के चिल्हिया की है, जहां बीघा गांव के पोखर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या करने की बात सामने आ रही है। मृतक युवक के परिजनों ने लड़की के भाई और पिता पर हत्या कर पोखर में फेकने का आरोप लगाया है। 


बताया जाता है कि मृतक युवक शिवम कुमार बचपन से ही अपने नानी घर आँती गांव में रह रहा था। 2 साल पहले उसे एक लड़की से प्रेम हुआ था और वह लगातार लड़की से मोबाइल पर बातचीत करता था। और इस बात की जानकारी लड़की के घर वालों को लग गई। जिसके बाद लड़की के परिजन शिवम के घर जाकर कई बार धमकी भी दिया करते थें। इसके बाद भी दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। 


वहीं, बीती देर रात 3 बजे शिवम के मोबाइल पर कॉल आया, जिसके बाद वह घर से बाहर चला गया। सुबह जब परिजनों को सूचना मिलती है कि शिवम का शव चिल्हिया बीघा के पोखर में फेंका हुआ है और गले पर का निशान है। परिजन दौड़कर वह पहुंचे। परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग मामले में ही शिवम की हत्या लड़की के पिता रविंद्र यादव और भाई मुकेश कुमार ने गला दबाकर की है। 


इस घटना की सुचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गांव के मुखिया जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक युवक अपने नानी घर में रहता शादी विवाह में फोटोग्राफर का काम करता था। परिजन ने बताया कि युवक अपने गांव में रहकर आर्मी की भी तैयारी कर रहा था। और वो हर सुबह अपने दोस्त के साथ दौड़ लगाता था। इस संबंध में थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। वहीं आवेदन प्राप्त होने के बाद सुनिश्चित कार्रवाई की जा रही है। 


टैग्स