ब्रेकिंग
कार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेडस्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट, गांधी मैदान समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा; चप्पे-चप्पे पर पैनी नजरसमझौता कराने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मारपीट में दो चचेरे भतीजे भी जख्मीHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारकार्यपालक अभियंता के तीन ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में एकसाथ EOU और निगरानी की रेडस्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट, गांधी मैदान समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा; चप्पे-चप्पे पर पैनी नजरसमझौता कराने पहुंचे वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, मारपीट में दो चचेरे भतीजे भी जख्मीHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तार

पेंशन के पैसे के लिए 'कातिल' बना बेटा, गोली मारकर पिता को उतारा मौत के घाट

SHIVHAR: शिवहर में एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि पेंशन के पैसे के लिए बेटे ने अपने ही पिता का मर्डर कर दिया. मृतक रिटायर्ड सैनिक था. घट

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SHIVHAR: शिवहर में एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि पेंशन के पैसे के लिए बेटे ने अपने ही पिता का मर्डर कर दिया. मृतक रिटायर्ड सैनिक था. घटना  पिपराढी थाना क्षेत्र के परसौनी बैज के वार्ड नंबर-1 की है.


रिटायर्ड सैनिक नंदू पांडे को उसके सबसे छोटे बेटे त्रिलोकी पांडे ने पेंशन के पैसों के लालच में मौत के घाट उतार दिया. एक परिवारिक समझौते के तहत मृतक रिटायर्ड सैनिक नंदू पांडे अपने बड़े पुत्र गोविंद पांडे और मंझले बेटे के साथ रहता था. छोटे बेटे त्रिलोकी पांडे के साथ उसका मां रहती थी. वहीं पेंशन का हिस्सा पाने को लेकर त्रिलोकी पांडे और उसके पिता के बीच हमेशा अनबन होती थी. 


बताया जा रहा है कि पेंशन का पैसा पाने के लिए उसने अपने पिता का कत्ल कर दिया. ताकि पिता के मरने के बाद पेंशन मां को मिलने लगे. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वही घटना के बाद से आरोपी फरार है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

 

टैग्स