ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

पिस्टल लेकर DJ पर डांस करते नीतीश यादव का वीडियो हुआ वायरल, नरसिंह हत्या का है आरोपी

SAHARSA: सहरसा में हथियार लेकर DJ की धुन पर थिरकते कुख्यात अपराधी नीतीश यादव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिहरा थाना क्षेत्र में आयोजित किसी समारोह का बताया जा रहा

पिस्टल लेकर DJ पर डांस करते नीतीश यादव का वीडियो हुआ वायरल, नरसिंह हत्या का है आरोपी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में हथियार लेकर DJ की धुन पर थिरकते कुख्यात अपराधी नीतीश यादव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिहरा थाना क्षेत्र में आयोजित किसी समारोह का बताया जा रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। नीतीश यादव नरसिंह झा हत्याकांड और आर्म्स एक्ट का भी आरोपी है।  


युवकों के झूंड में शामिल एक युवक डांस के दौरान हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि DJ की धुन पर हथियार लेकर थिरक रहे युवा कितने बेखौफ हैं इन्हें न तो पुलिस का डर है और न हीं कानून का खौफ❓DJ की धुन पर हथियार लिए थिरक रहे युवक की पहचान नीतीश यादव के रूप में हुई। जो बिहरा थाना क्षेत्र के ब्रह्शेर पंचायत अंतर्गत बेला-बगरौली गाँव का रहने वाला बताया जाता है। 


सूत्रों कि माने तो हथियार लेकर प्रदर्शन कर रहा युवक नीतीश यादव आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह नरसिंह झा हत्याकांड का आरोपी है उस पर सदर थाना में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि 1St. बिहार नहीं करता है। मामला सामने आते ही पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है।