ब्रेकिंग
Bihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देशBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश

PHED विभाग के अकाउंट ऑफिसर ने क्लर्क पर दर्ज कराया केस, मारपीट और रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

SAHARSA: PHED विभाग के अकाउंट ऑफिसर करुणानिधि सौरभ ने कार्यालय के क्लर्क शंकर मंडल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शंकर पर मारपीट और रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है और पुलिस से

PHED विभाग के अकाउंट ऑफिसर ने क्लर्क पर दर्ज कराया केस, मारपीट और रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: PHED विभाग के अकाउंट ऑफिसर करुणानिधि सौरभ ने कार्यालय के क्लर्क शंकर मंडल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शंकर पर मारपीट और रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीएचईडी विभाग के लेखा पदाधिकारी करुणानिधि सौरभ और बड़ा बाबू शंकर मंडल के बीच हुए मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें करुणानिधी बेल्ट निकालकर मारपीट करते और गाली गलौज देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 


पीएचईडी प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी करुणानिधि सौरभ ने कार्यालय के लिपिक सह टंकक शंकर कुमार के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। थाने में दिए गये आवेदन में अकाउंट अफसर ने लिखा है कि वे 25 मई की दोपहर हवाई अड्ढा के पास अधीक्षण अभियंता कार्यालय सरकारी काम से गये हुए थे। तभी लिपिक शंकर मंडल उर्फ बबलू मंडल पास आया और अधीक्षण अभियंता द्वारा रोके गये वेतन वृद्धि के रूप में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए 25 हजार रुपये तत्काल मांगने लगा। 


अकाउंट अफसर ने पुलिस को बताया कि शंकर मंडल पिछले दो महीने से पांच लाख रुपया बतौर रंगदारी मांग रहा है। भविष्य निधि से निकाले जाने वाले लोन पर जब हमने नियमानुसार आपत्ति दर्ज की तब शंकर धमकी देने लगा। उसके इस व्यवहार को देख मैं वहां से निकलने लगा तब वह पिस्टल से चेहरे पर हमला करने की कोशिश करने लगा। खुद को बचाने के लिए मैंने उसका हाथ पकड़ लिया लेकिन उसने गोली मारने का काफी प्रयास किया। तब कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मियों ने बीच-बचाव कर मुझे बचाया।


 करुणानिधि ने पुलिस को यह भी बताया कि शंकर ने इस दौरान गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी देने लगा। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी का पक्ष भी जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी  दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।