ब्रेकिंग
शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’शिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’... तो जेपी को बताया ‘जनप्रकाश’

ब्वॉयफ्रेंड की बेफवाई...लड़की सह नहीं पाई, लव में मिला धोखा तो लगा लिया मौत को गले

GAYA: गया में एक लड़की को प्यार में जब धोखा मिला तो उसने मौत को ही गले लगा लिया. ब्वॉयफ्रेंड की बेवफाई से परेशान लड़की ने खुदकुशी कर ली. घटना डोभी थाना क्षेत्र के एक गांव की ह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

GAYA: गया में एक लड़की को प्यार में जब धोखा मिला तो उसने मौत को ही गले लगा लिया. ब्वॉयफ्रेंड की बेवफाई से परेशान लड़की ने खुदकुशी कर ली. घटना डोभी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर लड़के ने उसके साथ अय्याशी की. लड़की ने जब शादी की बात की तब वो मुकर गया. लड़के ने 21 नवंबर को किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली. जिससे लड़की सदमे में चली गई और उसने सुसाइड कर लिया. 


आरोप है कि विक्रांत कुमार नाम के युवक ने 18 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया. केस दर्ज होने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लड़की ने मौत को गले लगा लिया. तीन पन्नों के सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि विक्रांत ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ गलत काम किया. 


जब लड़के ने दूसरी शादी रचा ली तब लड़की ने पुलिस से इसकी शिकायत की. धारा-164 के तहत लड़की का बयान भी दर्ज किया गया. मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि भी हो गई. फिर लड़के के परिवार के लोग बयान वापस लेने के लिए उसे परेशान करने लगे. दो महीने बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब लड़की ने सुसाइड कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.


टैग्स