ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पत्नी से तंग आकर पति ने खा लिया जहर, इलाज के बजाए झाड़-फूंक कराने लगी पत्नी, घर में ही तोड़ा दम

NALANDA: बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे क्वार्टर में पत्नी से तंग आकर एक पति ने जहर खा ली। जहर खाने के बाद पति को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाए पत्नी ओझा गुणी से झाड़-फूंक करवाने

पत्नी से तंग आकर पति ने खा लिया जहर, इलाज के बजाए झाड़-फूंक कराने लगी पत्नी, घर में ही तोड़ा दम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे क्वार्टर में पत्नी से तंग आकर एक पति ने जहर खा ली। जहर खाने के बाद पति को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाए पत्नी ओझा गुणी से झाड़-फूंक करवाने लगी। समय पर इलाज नहीं होने से पति की मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार जब पति ने जहर खा लिया तब कुछ महिलाओं को बुलाकर पति के शव के साथ वह कमरे में बंद हो गई करीब 4 घंटे तक झाड़-फूंक का खेल चलता रहा। कमरे में बंद लोग मुर्दा को जिंदा करने का पाखंड रचते रहे। कभी यह बताते कि धड़कन चल रही है तो कभी बताते की धड़कन चलना बंद हो गया है। 


ओझा गुणी जिंदा होने का दावा करने लगे और महिला उनकी बातों पर अंधा विश्वास करने लगी। लेकिन इस अंधविश्वास के चक्कर में महिला ने अपने पति को खो दिया। बिहारशरीप रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत सूर्य प्रकाश पासवान की मौत हो गयी। 


बताया जाता है कि सूर्य प्रकाश अपनी पत्नी नीलम सिंह से परेशान रहते थे। उनकी पत्नी हमेशा मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। ज्यादा बात करने की वजह से पत्नी को वे शक की नजर से देखते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी और जहर खाने का कारण शायद यही था। 


फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लेकर सदर अस्पताल भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इलाके में इस घटना से सनसनी फैल गयी है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें