ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलपटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादल

पत्नी ने खाना नहीं दिया तो पति ने किया मर्डर, आठ साल की बेटी के सामने पीट-पीटकर ले ली जान

LAKHISARAI : लखीसराय जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मामला टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला गांव का बताया जा रहा है. आरोपी पति को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया

पत्नी ने खाना नहीं दिया तो पति ने किया मर्डर, आठ साल की बेटी के सामने पीट-पीटकर ले ली जान
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : लखीसराय जिले में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मामला टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला गांव का बताया जा रहा है. आरोपी पति को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. ग्रामीणों के मुताबिक आपसी विवाद के कारण आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की है. 


वहीं घटना के वक़्त मृतका की आठ साल की बेटी मौजूद थी और उसके सामने ही उसके पिता ने उसकी मां को मौत की नींद सुला दिया. बेटी ने पुलिस को बताया कि खाना परोसने को लेकर जोकमैला निवासी तारका देवी का पति भागीरथ केवट से विवाद हो गया था. भागीरथ ने तारका को खाना परोसने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद भागीरथ ने घर का दरवाजा बंद कर घर में रखे बांस से तारका को बुरी तरह पीटा, जिससे तारका की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी घर में ही सो गया था.  


बाद में जब लोगों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय आरोपी नशे में धुत था. वहीं टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया मृतका की पुत्री के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है.

टैग्स