ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

जब बीवी से करीबी दोस्त ने बना लिया नाजायज रिश्ता, हथौड़े से ले ली जान

DESK : अवैध संबंध में हत्या की वारदात सामने आई है। जब एक शख्स के करीबी दोस्त ने उसकी बीवी के साथ ही अवैध संबंध बना लिया तो पति ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। खबर उत्तर प्रदेश

जब बीवी से करीबी दोस्त ने बना लिया नाजायज रिश्ता, हथौड़े से ले ली जान
Desk
3 मिनट

DESK : अवैध संबंध में हत्या की वारदात सामने आई है। जब एक शख्स के करीबी दोस्त ने उसकी बीवी के साथ ही अवैध संबंध बना लिया तो पति ने अपने ही दोस्त की जान ले ली। खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से है। पुलिस ने यहां एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। दरअसल पुलिस ने हत्या के एक मामले में जब तहकीकात शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। हरदोई के इसवरपुर साईं गांव में 32 साल के युवक के सरोज कुमार का शव बीते अक्टूबर महीने में गांव के पास ही बरामद किया गया था। छानबीन में मालूम पड़ा कि सरोज अपनी दुकान बंद कर रात के वक्त घर के लिए निकला था लेकिन बीच में ही उसकी हत्या हो गई। पुलिस के लिए इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाना बड़ी चुनौती थी।


लंबी छानबीन के बाद पुलिस ने सरोज की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। दरअसल सरोज की हत्या उसके दोस्त पवन ने की थी। पवन को शक था कि सरोज का संबंध उसकी पत्नी से बन गया है। सरोज का पवन के घर आना-जाना था इसी दौरान उसकी नज़दीकियां पवन की पत्नी से हो गई। जब वह पवन को ऐसा लगने लगा कि सरोज और उसकी पत्नी के बीच बात आगे बढ़ चुकी है तो उसने सरोज की हत्या कर दी।


अपनी पत्नी के साथ नाजायज रिश्ते को लेकर करीबी दोस्त के ऊपर पवन इतना नाराज था कि उसने उसकी हत्या के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया। हथौड़े से उसके सिर पर हमला किया गया था। किसी को इस मामले में शक ना हो इसलिए घटना के पीछे लूट का मकसद बताने की कोशिश भी की गई थी। सरोज के गले से सोने की चेन निकाली गई थी और दुकान का कैश भी गायब था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर लूट और हत्या का केस दर्ज किया था लेकिन पवन की गतिविधियों को लेकर जब पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की गई। आखिरकार पवन ने पुलिस के सामने सारा सच बयां कर दिया।

टैग्स