ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज

पटना वीमेंस कॉलेज में छात्रा को भद्दी गालियां दी, थप्पड़ मारकर फ़ोन छिना, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

PATNA : पटना वीमेंस कॉलेज में एक छात्रा के रैगिंग की गई। इस दौरान उसे बुरी तरह डराया गया। सीनियर छात्राओं ने उसे कई भद्दी गालियां दी। उसकी दोनों कानों में ऊंगली डालने लगी और उसी बह

पटना वीमेंस कॉलेज में छात्रा को भद्दी गालियां दी, थप्पड़ मारकर फ़ोन छिना, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना वीमेंस कॉलेज में एक छात्रा के रैगिंग की गई। इस दौरान उसे बुरी तरह डराया गया। सीनियर छात्राओं ने उसे कई भद्दी गालियां दी। उसकी दोनों कानों में ऊंगली डालने लगी और उसी बहरी कह चिढ़ाने लगी। हद तो तब हो गई जब इन छात्राओं ने उसके नाखून निकालने की धमकी देकर उसे नोचने लग गई। जब वह किसी तरह अपना फ़ोन लेकर मां को फ़ोन करने लगी तो सीनियर छात्राओं ने उसे थप्पड़ मार दिया। छात्रा इतनी सहम गई थी कि फूट-फूटकर रोने लगी। 




पीड़िता B.A फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। उसके ही डिपार्टमेंट की 13 सीनियर स्टूडेंट्स ने उसके साथ रैगिंग की है। घटना 28 अगस्त की है, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने ये आरोप भी लगाए हैं कि उन लड़कियों ने पहले उसका मोबाइल छीन लिया और बाद में उसके साथ मारपीट की। हैरानी की बात तो ये है कि इस घटना को कॉलेज कैंपस और गेट के पास ही अंजाम दिया गया। 




जब पीड़िता ने मां को इसकी जानकारी दी तो वे सीधे थाने पहुंच गई और विभागाध्यक्ष और एंटी रैगिंग कमेटी की हेड प्रोफेसर विनीता प्रियदर्शी से लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना को पांच दिन हो गया, लेकिन किसी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा की मां ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी कॉलेज प्रशासन को दिया है, लेकिन उधर से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि प्राचार्या डॉ सिस्टर मारिया रश्मि एसी ने जानकारी दी है कि शिकायत के बाद एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 



टैग्स