ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में फायरिंग, 5 से 6 राउंड चली गोली

PATNA : पटना यूनिवर्सिटी में आज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। लेकिन वोटिंग के दौरान साइंस कॉलेज में राजद-जाप समर्थकों में मारपीट हो गई। इसके आलावा जो ताजा जान

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में फायरिंग,  5 से 6 राउंड चली गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : पटना यूनिवर्सिटी में आज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। लेकिन वोटिंग के दौरान साइंस कॉलेज में राजद-जाप समर्थकों में मारपीट हो गई। इसके आलावा जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक पटना कॉलेज में 5 से 6 राउंड गोली चलाई गई। गोली पटना कॉलेज के एंट्रेंस और जियोग्राफी डिपार्टमेंट के पास चली है। जिसके बाद छात्रों के बिच भगदड़ मच गई।


बताया जा रहा है कि, यह गोलीबारी पटेल छात्रावास और जैक्‍सन छात्रावास के बीच मारपीट और संघर्ष के दौरान हुआ है। घटनाक्रम को कवर करने गए पत्रकारों पर भी हमला कर दिया गया। एक अखबार के फोटोग्राफर का कैमरा तोड़ दिया गया। हंगामा शांत करने पुलिस पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा गया। सुचना के मुताबिक, यह फायरिंग का आरोप पटेल छात्रावास में रहने वाले लड़कों पर लग रहा है।  


बता दें कि, दो साल के बाद हो रहे इस छात्रसंघ चुनाव को लेकर यूनिवर्सिटी में कुल 51 बूथ बनाए गए। जहां कुल 24395 छात्र-छात्राएं मतदान करने किस सुविधा बहाल करवाई गई। इस  चुनाव में कुल 306 बैलट बॉक्स का इस्तेमाल किया गया। वहीं, दो साल बाद हुए  छात्रों में मतदान को लेकर भरपूर उत्साह नजर आया। पटना वीमेंस कॉलेज में छात्रों की लंबी कतारें नजर आयी। वहीं, रिजल्ट देर रात तक आने की उम्मीद है।


गौरतलब हो कि, पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए पिछले कुछ दिनों से लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा था। उम्मीदवार हाथों से बैनर-पोस्टर बनाकर छात्रों के बीच जा रहे थे और वोट देने की अपील कर रहे थे। मालूम हो कि,  पटना यूनिवर्सिटी में होने वाले इस चुनाव में सबसे अधिक वोट महिला मतदाता का है। पटना यूनिवर्सिटी में करीब 50 से 55 फीसदी संख्या छात्राओं की है और इसमें पटना वीमेंस और मगध महिला जैसे अहम गर्ल्स कॉलेज हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें