ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पटना: RPF ने टूर एंड ट्रेवल्स दुकान में की छापेमारी, 189 रेलवे ई-टिकट बरामद; ब्रोकर गिरफ्तार

PATNA: रेलवे को झांसा देकर टिकट का अवैध कारोबार में संलिप्त एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को RPF ने दलाल को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ ने कंकड़बाग के अशोकनगर से राय टू

पटना: RPF ने टूर एंड ट्रेवल्स दुकान में की छापेमारी, 189 रेलवे ई-टिकट बरामद; ब्रोकर गिरफ्तार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: रेलवे को झांसा देकर टिकट का अवैध कारोबार में संलिप्त एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को RPF ने दलाल को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ ने कंकड़बाग के अशोकनगर से राय टूर एंड ट्रेवल्स की दुकान से 11 पर्सनल यूजर आईडी से 189 रेलवे ई-टिकट के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. रेलवे ई-टिकट का मूल्य 3,22,779 रुपया बताया जा रहा है.


पटना जंक्शन RPF पोस्ट प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में अवैध टिकट कारोबारी की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. गिरफ्तार टिकट दलाल प्रिंस कुमार से पहचान हुई. उसने बताया कि  पटना का रहने वाला है. गर्मी की छुट्टी को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भाड़ को देखते हुए यात्रियों से अधिक पैसा लेकर अवैध टिकट बना कर उन्हें मुहैया करा रहा था. 


पटना जंक्शन में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि इन दिनों रेल यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ी हुई है. रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अवैध टिकट के कारोबार करने वाले सक्रिय हो गए हैं. इस को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का नतीजा है कि कंकड़बाग अशोक नगर से राय टूर एंड ट्रेवल्स में छापेमारी कर प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है.


आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि इन दिनों रेल यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ी हुई है. रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अवैध टिकट के कारोबार करने वाले एक्टिव हो गए हैं. इस को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का नतीजा है कि कंकड़बाग अशोक नगर से राय टूर एंड ट्रेवल्स में छापेमारी कर प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

टैग्स