ब्रेकिंग
पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर मर्डर का आरोप; शराब पार्टी के दौरान चली गोलियां

Patna Crime News: पटना के फुलवारीशरीफ में प्रॉपर्टी डीलर गोलू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जमीन विवाद और शराब पार्टी के दौरान हुई वारदात की जांच कर रही है।

Patna Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोलू कुमार यादव, पिता परमानंद यादव के रूप में हुई है। घटना फुलवारीशरीफ के करोड़ीचक इलाके में एक धार्मिक स्थल के पास की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि गोलू की हत्या उसके दोस्तों ने ही शराब पार्टी के दौरान की।



जानकारी के मुताबिक, गोलू को चार गोलियां मारी गई हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जमीन या प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा विवाद सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विवाद को सुलझाने और मैनेज करने के लिए दोस्तों के बीच शराब पार्टी का आयोजन किया गया था, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गोलियां चल गईं।



घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करोड़ीचक में धार्मिक स्थल के पास कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हंगामा शुरू हो गया और गोलियां चलने लगीं। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग पीछे हट गए। वारदात के बाद कुछ लोग मौके से फरार हो गए।



गोली लगने के बाद गोलू वहीं पड़ा रहा। डर के कारण आसपास के लोग उसके पास नहीं गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद हत्या की जानकारी सामने आई। परिजनों के मुताबिक, उन्हें बीती रात करीब 11 बजे पुलिस की ओर से गोलू को गोली लगने की सूचना दी गई। हालांकि, घटना करीब रात 9 बजे ही हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय गोलू अपने दोस्तों के साथ था।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े लोगों की पहचान की जा सके।



घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पटना वेस्ट संकेत कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की पहचान गोलू कुमार, पिता परमानंद यादव के रूप में हुई है।



मामले की जांच के लिए एएसपी दानापुर के नेतृत्व में स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिटी एसपी ने कहा कि मामले में कुछ महत्वपूर्ण लीड मिली हैं, जिन्हें फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।



प्रारंभिक जांच में पुलिस को प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े विवाद की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि गोलू और उसके दोस्तों के बीच किसी प्रॉपर्टी की डील को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को खत्म करने के लिए पार्टी आयोजित किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।



घटना के बाद एक बार फिर पटना में अपराध और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता