ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Sanjeev Mukhiya Arresting: कैसे पकड़ा गया NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया? ADG नैयर हसनैन खान ने सबकुछ बताया, जानिए..

Sanjeev Mukhiya Arresting: नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी पर पटना पुलिस का रिएक्शन आया है. आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया है कि कैसे पुलिस ने शातिर संजीव मुखिया को अरेस्ट किया.

Sanjeev Mukhiya Arresting
संजीव मुखिया की गिरफ्तारी पर बोले एन एच खान
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Sanjeev Mukhiya Arresting: देश के सबसे चर्चित नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने आखिरकार पटना से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस नेपाल और न जाने कहां-कहां तलाश कर रही थी वह सरकार की नाक के नीचे छिपा था। आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया है कि कैसे पुलिस ने शातिर को अरेस्ट किया।


दरअसल, देश के चर्चित नीट यूजी पेपर लीक समेत बिहार में कई परीक्षाओं का पेपर लीक कराने वाला संजीव मुखिया पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही थी। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी पुलिस के लिए नाक का सवाल बन गई थी। थक हारकर पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया के ऊपर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया। आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई।


गुरुवार की रात आर्थिक अपराध इकाई को संजीव मुखिया का इनपुट मिला और पुलिस ने दानापुर के सगुना मोड़ इलाके में एक अपार्टमेंट की घेराबंदी की और छापेमारी कर मास्टरमाइंट को धर दबोचा। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी पर आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि कैसे पुलिस शातिर तक पहुंची।


नैयर हसनैन खान ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम काफी दिनों से संजीव मुखिया के पीछे लगी हुई थी। नीट पेपर लीक कांड में यह सबसे प्राइम टारगेट था। बहुत लंबे समय से यह फरार था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। देर रात हमारी टीम को इनपुट मिला कि संजीव मुखिया सगुना मोड इलाके में छिपा है। 


उन्होंने बताया कि इसके बाद हमारी टीम ने देर रात दानापुर और सगुना मोड़ इलाके में छापेमारी की और एक अपार्टमेंट से संजीव मुखिया को अरेस्ट किया गया। संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर पटना लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संजीव मुखिया से प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं और आगे जो भी एक्शन होगा उसकी जानकारी दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता