ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

छठ पर्व के मौके पर राजधानी में दिखेगी अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, एसएसपी मैडम को मिले 29 नए पुलिस अधिकारी

PATNA : पटना में लॉ एंड ऑर्डर को चुस्त दुरुस्त बनाए रखना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बन गया है। दिवाली और धनतेरस के मौके पर पटना में कोई अपराधिक घटनाओं से परेशान एसएसपी गरिमा मलि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में लॉ एंड ऑर्डर को चुस्त दुरुस्त बनाए रखना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बन गया है। दिवाली और धनतेरस के मौके पर पटना में कोई अपराधिक घटनाओं से परेशान एसएसपी गरिमा मलिक ने पुलिस मुख्यालय से राजधानी में लॉ एंड आर्डर मुस्तैद रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की मांग की थी। एसएसपी के इस अनुरोध को पुलिस मुख्यालय ने मान लिया है। 

पुलिस मुख्यालय की तरफ से एक आदेश जारी कर कुल 29 पुलिस अधिकारियों कि पटना में अतिरिक्त तैनाती की गई है। इनमें 20 इंस्पेक्टर और 9 सब इंस्पेक्टर रैंक के हैं। 

इन सभी पुलिस अधिकारियों को आर्थिक अपराध इकाई, मद्य निषेध कोषांग, एसटीएफ, स्पेशल ब्रांच और पुलिस महानिदेशक कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है। कृष्ण कुमार दिवाकर, नियाज अहमद, मंजू कुमारी, कल्पना कुमारी, साधना सिंह को विशेष शाखा में तैनात किया गया है जबकि संजय कुमार, शिव नारायण मंडल, रंजीत कुमार सिंह रंजीत कुमार, शेख साबिर को एसटीएफ में और दीपांकर चौहान, विश्वनाथ भगत को मद्द निषेध कोषांग जबकि अजीत कुमार को पुलिस महानिदेशक कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है.


टैग्स