ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं! सीवान के बाद पटना में एनकाउंटर, लूट कांड के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

Patna Police Encounter: पटना में शिक्षक लूट कांड के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया। जवाबी कार्रवाई में घायल अपराधी संदीप उर्फ बादल को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

Patna Police Encounter
पटना में पुलिस एनकाउंटर
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Police Encounter: बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा खुली छूट दिए जाने के बाद बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। ताबड़तोड़ एनकाउंटर से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। सीवान में देर रात सोना लूट के आरोपी का एनकाउंटर के बाद अब पटना में पुलिस एनकाउंटर हुआ है। पुलिस ने शिक्षक लूट कांड के आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर किया है।


दरअसल, बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अपराधियों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से 33 दिनों में यह सातवां एनकाउंटर है। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। अब तक हुए छह एनकाउंटर में दो फुल और पांच हाफ एनकाउंटर शामिल हैं। सीएम सम्राट चौधरी की तरफ से खुली छूट मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और अपराधियों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर हो रहे हैं।


सीवान में एनकाउंटर के बाद पटना में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत भागवत नगर शिक्षक लूट कांड के आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। पुलिस ने लूट कांड के आरोपी को गोली मारी है जबकि एक अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही अपराधी ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पटना पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो अपराधी संदीप उर्फ बादल को लग गई। घायल अपराधी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है।


मौके पर मौजूद पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पछले दिनों पटना में छिनतई की घटना हुई थी। छिनतई के दौरान अपराधी द्वारा गोली चला दी गई थी, जिसमें वह व्यक्ति घायल हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस टीम को अपराधी के बारे में इनपुट मिला। पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की। इस दौरान अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।


जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कंट्रोल्ड फायरिंग की जिसमें गोली अपराधी के पैर में जा लगी। घायल अपराधी को इलाज के लिए भेज दिया गया है और वारदात में शामिल दूसरे शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया गया है। अपराधी पहले भी जेल जा चुका है। इसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता