ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

पटना में चोरों के हौसले बुलंद: पुलिस कॉलोनी में की लाखों की चोरी, रिटायर्ड DSP के घर को बनाया निशाना

Patna Crime News: पटना के गर्दनीबाग पुलिस कॉलोनी में रिटायर्ड डीएसपी के घर लाखों की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। चोर जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए, पुलिस सीसीटीवी और फॉरेंसिक जांच के जरिए मामले की पड़ताल कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना के सबसे सुरक्षित और वीआईपी इलाकों में शुमार गर्दनीबाग पुलिस कॉलोनी में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिटायर्ड डीएसपी स्वर्गीय सूर्य नाथ सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया और सोने-चांदी के जेवरात के साथ नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।



जानकारी के अनुसार, गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कॉलोनी के सी/42 आवास में स्वर्गीय सूर्य नाथ सिंह के बेटे डॉ. अमिताभ अपने परिवार के साथ लालगंज गए हुए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजा और अलमारी-लॉकर तोड़ दिए। इसके बाद घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार शाम घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।



सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम की मदद से फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि चोरों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी और सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया।



यह इलाका राजधानी के सबसे हाई-प्रोफाइल क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के आवास हैं। यहां नियमित गश्त और कड़ी निगरानी रहती है। ऐसे में इतने सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में चोरी की घटना होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।



फिलहाल पुलिस चोरी गए सामान का सटीक आकलन कर रही है। परिवार से जेवरात और नकदी की सूची मांगी गई है ताकि केस डायरी में उसका उल्लेख किया जा सके। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि डीजीपी आवास से सटे इलाके में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का घर भी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता