ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

पटना पुलिस ने वांटेड क्रिमिनल धनंजय को दबोचा, 5 कुख्यात साथी भी चढ़े पुलिस के हत्थे, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इस कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 6 कुख्यात अपराध

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

 PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इस कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 6 कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा है. पुलिस ने मौके से 2 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद  किया है. पुलिस गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ कर रही है. 


पटना पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बारे में जानकार देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि बख्तियारपुर थाना की टीम ने माधोपुर गांव से 6 कुख्यात अपराधियों को दबोचा. पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी. इस गिरोह के मास्टरमाइंड के ऊपर बख्तियारपुर थाने में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है. उन्होंने आगे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद अपराधी माधोपुर में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मौके से सभी क्रिमिनलों को हथियार के साथ दबोच लिया. 


ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन जब्त किया है. पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना धनंजय उर्फ प्रेम को भी दबोचा है. पुलिस अन्य 5 अपराधियों के आपराधिक रेकार्ड को खंगालने की कोशिश में जुटी हुई है.