ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

किराने के दुकान छोड़ ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में करने लगा शराब की होम डिलीवरी, पटना पुलिस ने ऐसे दबोचा

PATNA : नए साल को लेकर शराब तस्कर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. बस एक कॉल करने पर शराब की होम डिलीवरी कर दी जाती है, इसके लिए एक चार्ज ग्राहकों को देना होता है. पटना के सड़कों पर पुलिस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : नए साल को लेकर शराब तस्कर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. बस एक कॉल करने पर शराब की होम डिलीवरी कर दी जाती है, इसके लिए एक चार्ज ग्राहकों को देना होता है. पटना के सड़कों पर पुलिस का डर होने के कारण शराब तस्कर घर तक शराब पहुंचाने के लिए अलग-अलग नायाब तरिके खोजते रहते हैं. 

गुरुवार को कोतवाली थाने की पुलिस ने एक शराब तस्कर राजू चौधरी को दबोच लिया, जो स्कूटी में तहखाना बनाकर शराब की होम डिलीवरी करता था. पुलिस ने राजू के पास से इंपीरियल ब्लू की 180 एमएल की 6 बोतल बरामद की है. पुलिस ने जब उस से पूछताछ शुरू की तो उसने कई खुलासे किए. 

लंबे समय से राजू को तलाश रही थी पुलिस
दरसल हाल में कोतवाली थाने की पुलिस ने कई शराबियों को दबोचा, जिसने पूछताछ के दौरान राजू का नाम लिया था और सब बताते थे कि राजू फोन कॉल पर शराब की होम डिलीवरी करता था. पुलिस ने जब उसके नंबर की जांच की तो वह फर्जी पहचानपत्र पर लिया गया निकला. लंबे समय से पुलिस उसके टावर लोकेशन पर नजर रख रही थी. जिसके बाद उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया.