ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

पटना : पूर्व सरपंच के भतीजे ने मारी गोली, संपत्ति विवाद में हुई घटना

PATNA : राजधानी पटना में प्रॉपर्टी के बटवारे को लेकर हुए विवाद में पूर्व सरपंच को उनके ही भतीजे ने गोली मार दी. गोली लगने की वजह से गंभीर हालत में पूर्व सरपंच को इलाज के लिए पीएमसी

पटना : पूर्व सरपंच के भतीजे ने मारी गोली, संपत्ति विवाद में हुई घटना
First Bihar
4 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में प्रॉपर्टी के बटवारे को लेकर हुए विवाद में पूर्व सरपंच को उनके ही भतीजे ने गोली मार दी. गोली लगने की वजह से गंभीर हालत में पूर्व सरपंच को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है और छानबीन में जुट गई है. 


मामला धनरुआ थाना क्षेत्र के देवकुली गांव का है. बताया जाता है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर पूर्व सरपंच 65 वर्षीय कृष्णनंदन सिंह को उनके ही भतीजे ने गोली मारकर घायल कर दिया. बताया जाता है कि इस दौरान आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई और दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी की गई. इसमें कई लोग घायल हो गए. इधर पुलिस ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है. 


मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय गांव निवासी और पूर्व सरपंच कृष्णनंदन सिंह और उनके भाई रामजी सिंह के बीच पहले से संपत्ति विवाद को लेकर तनाव था. देवकुली मुख्य सड़क के पास दस कट्ठा जमीन पर दोनों पक्ष अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे. कृष्णनंदन सिंह के पक्ष के लोगों का कहना है कि रामजी सिंह ने पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेचकर एक ट्रैक्टर खरीद लिया था जबकि कृष्णनंदन सिंह ने अपने हिस्से की जमीन बचाकर रखी थी. लेकिन बाद में उनकी जमीन पर रामजी सिंह भी अपना दावा पेश करने लगा जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया. 


दोनों पक्षों में इसे लेकर आठ महीने पहले भी मारपीट हुई थी. घटना को लेकर ग्रामीणों की मानें तो उस विवादित जमीन पर कृष्णनंदन सिंह अपने बेटे मनोज सिंह और मुन्ना सिंह के साथ ट्रैक्टर से खेत जोतवा रहे थे. इधर इसकी सूचना जैसे ही रामजी सिंह को मिली तो वह और उनके परिवार के लोग वहां आ धमके और उन्होंने खेत जोतने से मना किया. बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले लाठी डंडे के साथ मारपीट शुरू हो गई और फिर देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी होने लगी. 


आरोप है कि इसी बीच रामजी सिंह का बेटा छोटे सिंह वहां देसी पिस्तौल लेकर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा. इस दौरान एक गोली पूर्व सरपंच कृष्णनंदन सिंह को लग गई और वे वहीं गिर पड़े. सूत्रों की मानें तो पूर्व सरपंच को दो गोली लगी है हालांकि पुलिस ने गोली लगने की बात से साफ इंकार किया है. 


मामले पर धनरुआ थानाध्यक्ष दीनानाथ प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना में फायरिंग हुई है लेकिन पूर्व सरपंच को फ़िलहाल गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी है. उनका सिर फटा हुआ था, हो सकता है कि मारपीट के दौरान बीच बचाव या भागने के क्रम में वे घायल हो गए होंगे. 


फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से रामजी सिंह और उसके बेटे छोटे सिंह और दूसरे पक्ष से कृष्णनंदन सिंह के बेटे मनोज सिंह और मुन्ना सिंह को हिरासत में लिया में गया है. छानबीन चल रही है.