ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

पटना के सरकारी स्कूल में चोरी, क्लासरूम का ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट ले उड़े चोर

PATNA : राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गईं हैं. अब चोरों ने स्कूलों को भी नहीं बख्शा है. ताजा मामला है कि चोरों ने सरकारी स्कूल को निशाना बनाते हुए कंप्यूटर की चोरी

पटना के सरकारी स्कूल में चोरी, क्लासरूम का ताला तोड़कर कंप्यूटर सेट ले उड़े चोर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में चोरी की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गईं हैं. अब चोरों ने स्कूलों को भी नहीं बख्शा है. ताजा मामला है कि चोरों ने सरकारी स्कूल को निशाना बनाते हुए कंप्यूटर की चोरी कर ली है. घटना का पता चलते ही स्कूल के प्रिंसिपल ने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. 


मामला फुलवारी थाना क्षेत्र के कुरकुरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है. बताया जाता है कि स्कूल से कंप्यूटर सेट की चोरी हुई है. प्रिंसिपल ने बताया कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. 


प्रधानाध्यापक शकील अहमद ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि सुबह जब वे स्कूल पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था. उन्होंने बताया कि प्रार्थना के बाद बच्चे पहले तल्ले पर गये तो देखा की कुंडी लगी हुई है, ताला गायब है. इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. घटना का पता चलते ही तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. स्थानीय थाना की पुलिस जांच कर रही है.