ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

पटना में बेखौफ हुए बदमाश, बोलेरो सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस कांस्टेबल को किया अगवा

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पुलिस कांस्टेबल को अगवा कर लिया। घटना रुपसपुर थाना क्षेत्र के भट्टा मोड़ के पास की है। अगवा जवान

पटना में बेखौफ हुए बदमाश, बोलेरो सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े पुलिस कांस्टेबल को किया अगवा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पुलिस कांस्टेबल को अगवा कर लिया। घटना रुपसपुर थाना क्षेत्र के भट्टा मोड़ के पास की है। अगवा जवान शशि भूषण सिंह पिछले 8 वर्षों से STF में था कार्यरत था फिलहाल वह BMP 5 में तैनात था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि शनिवार को कांस्टेबल शशि भूषण सिंह किसी काम से भट्टा मोड़ गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बोलेरो सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए। अपहृत जवान की पत्नी ने रूपसपुर थाने में पति के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पूरे मामले पर एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है।


बताया जा रहा है कि शशिभूषण सिंह मूल रूप से भोजपुर के रहने वाले हैं। अगवा कांस्टेबल के परिजनों ने बताया कि सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच यह वारदात हुई है। परिजनों का आरोप है कि जिस तरह का रिसपॉन्स लेना चाहिए था वैसा पुलिस नहीं ले रही है। परिजनों का आरोप है कि जब एक कांस्टेबल के अपहरण के मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है तो किसी आम व्यक्ति के मामले में क्या करती होगी, सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। परिजनों ने अगवा कांस्टेबल के सकुशल बरामदगी की मांग की है।