ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

पटना में ATM मशीन तोड़ रहे थे अपराधी औऱ मुंबई में बज गयी घंटी: पुलिस ने 3 लुटेरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

PATNA : पटना में बेलगाम हो चुके अपराधी राजधानी के पॉश इलाके में बैंक के एटीएम को तोड़ कर पैसे लूट रहे थे. पहले मशीन उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनती दिखी तो मशीन को का

पटना में ATM मशीन तोड़ रहे थे अपराधी औऱ मुंबई में बज गयी घंटी: पुलिस ने 3 लुटेरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
Editor
3 मिनट

PATNA : पटना में बेलगाम हो चुके अपराधी राजधानी के पॉश इलाके में बैंक के एटीएम को तोड़ कर पैसे लूट रहे थे. पहले मशीन उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनती दिखी तो मशीन को काटना शुरू कर दिया. पटना पुलिस तो बेखबर ही थी लेकिन मुंबई में घंटी बज गयी. मुंबई से पटना पुलिस के पास कॉल आय़ा तो पटना पुलिस एक्शन में आय़ी. तीनों एटीएम लुटेरों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है. 

दरअसल पटना के एटीएम में घुसे अपराधी मशीन को ही काट कर रहे थे. अपराधियों ने जैसे ही मशीन को काटना शुरू किया वैसे ही बैंक के बैंक के नवी मुंबई के ऑफिस में तैनात सर्विलांस टीम के पास अलर्ट पहुंच गया. बैंक की सर्विलांस टीम ने तुरंत पटना पुलिस को कॉल किया. अपराधियों के हौंसले को सुनकर बौखलायी पटना पुलिस ने बिना देर किये छापेमारी की और 3 अपराधियों को धर दबोचा. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले अपराधी ATM के मॉनिटर को तोड़ चुके थे. लेकिन पैसे बच गये. 


पाटलिपुत्रा इलाके का वाकया

ये वाकया राजधानी पटना के पॉश पाटलिपुत्रा इलाके का है. वहां अल्पना मार्केट में इंडसइंड बैंक का ATM है. अहले सुबह 4 बजे तीन अपराधी एटीएम को लूटने पहुंचे थे. पुलिस ने आज पूरे मामले का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक इस कांड में शामिल तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

पटना की पाटलिपुत्रा पुलिस के मुताबिक तीन अपराधी एटीएम को लूटने पहुंचे थे. उनमें से दो अपराधी ATM के अंदर मशीन काट रहे थे और एक बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था. एटीएम लूटने गये अपराधियों ने पहले मशीन को ही उखाड़ने की कोशिश की. तीनों ने खनती और अन्य औजारों से ATM मशीन को उखाड़ने की कोशिश की थी लेकिन मजबूती से लगाया गया मशीन उखड़ नहीं पाया. 


इसके बाद अपराधियों ने मशीन को काटकर उसमें से पैसे निकालने की प्लानिंग की. तीनों ने पहले मशीन का मॉनिटर तोड़ दिया. उन्हें लगा कि मॉनिटर तोड़ने से कोई सिग्नल कहीं नहीं जायेगा. उसके बाद वे मशीन के उस हिस्से को काटने लगे जिसमें रूपये रखे जाते हैं. लेकिन अपराधियों ने जैसे ही मशीन में छेडछाड़ की वैसे ही सर्विलांस सिस्टम एक्टिव हो गया औऱ सिग्नल सीधे मुंबई स्थित इंडसइंड बैंक के हेडक्वार्टर में चला गया. वहां से तत्काल पटना पुलिस से संपर्क साधा गया. 

पटना की पाटलिपुत्रा पुलिस ने बताया कि एटीएम लूट रहे जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें शत्रुघ्न कुमार, अभिषेक कुमार और सन्नी कुमार शामिल है. पुलिस की गिरफ्त में आये तीनों अपराधी पटना के ही गोसाईं टोला के रहने वाले हैं. पटना पुलिस कह रही है कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई की गयी लिहाजा न केवल अपराधी पकड़े गये बल्कि ATM मशीन में रखे लाखों रुपए लूटने से भी बच गए.